भाषा कक्षा 4 - हिंदी व्याकरण kkgoenka

Language











By Aashish Gupta Sir 







              कक्षा    4               

भाषा

                     Day - 1   
              
भाषा

भाषा दो व्यक्तियों के मध्य अपने विचारों का आदान प्रदान करने का माध्यम है। भाषा के दो मुख्य रूप होते हैं - मौखिक तथा लिखित।

मौखिक भाषा वह कहलाती है जिसे मुंह द्वारा  बोला जाता है।

लिखित भाषा वह होती है जिसे लेखनी की सहायता से किसी वस्तु पर लिखकर बताया जाता है।
उदाहरण -  
हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, उर्दू, तमिल आदि ।


लिपि 

ध्वनियों को लिखने के लिए निश्चित किए गए चिन्हों को लिपि कहते हैं। 

जैसे हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। 
उदाहरण
देवनागरी, बंगाली, रोमन, फारसी, गुरुमुखी आदि।


व्याकरण 
भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान कराने वाले शास्त्र को व्याकरण कहते हैं।


बोली 
सीमित क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा 'बोली' कहलाती है।
उदाहरण
हाड़ौती, बागड़ी, थोरावाटी, मालवी आदि।

                        Day - 2      

 प्रश्नावली
 क .  सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए - 

मौखिक    लिखित    व्याकरण      लिपि         भाषाएं 

प्रश्न 1.   भाषा को लिखने के लिए निश्चित चिन्हों को .................. कहते हैं ।

प्रश्न 2.   भाषा के दो रूप हैं .............. तथा  ............। 

प्रश्न 3.   भारत में विभिन्न ...............बोली जाती है।  

प्रश्न 4.   ...............भाषा के शुद्ध रूप की जानकारी देता है।


 ख . सही कथन पर (      ) और गलत कथन पर (×) का चिन्ह लगाएं -

प्रश्न 1.   हिंदी की लिपि गुरुमुखी है ।

प्रश्न 2.   मन के भावों को लिखकर प्रकट करना मौखिक भाषा कहलाता है। 

प्रश्न 3.   एस एम एस (SMS) करना भाषा का लिखित रूप है।

ग.  सही मिलान कीजिए -

उर्दू                           रोमन 

अंग्रेजी                      फारसी 

बांग्ला                       गुरुमुखी 

गुजराती                    बंगाली  

पंजाबी                      देवनागरी 


घ. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प पर सही का चिन्ह लगाइए 

प्रश्न 1.   गुजराती भाषा किस राज्य में बोली जाती है -
 केरल         बिहार           गुजरात
 
प्रश्न 2.   गुरुमुखी लिपि का संबंध किस भाषा से है 
 
 हिंदी            पंजाबी            अंग्रेजी 

प्रश्न 3.   हिंदी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है -

गुरुमुखी       बंगाली          देवनागरी

 
इस ब्लॉग में  आवश्यकता अनुसार नियमित रूप से  उपयोगी सामग्री जोड़ी जाएगी। अतः इसे नियमित रूप से देखते रहे।
 कमेंट अवश्य करें। आपके कमेंट इस ब्लॉग की सामग्री को और अच्छा करने में सहायक होंगे।



 




महत्वपूर्ण लिंक


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विलोम शब्द कक्षा 1, 2 व 3 - Hindi Grammar kkgoenka

लिंग कक्षा 1, 2 व 3 - Hindi Grammar kkgoenka

कहानियां एवं अपठित गद्यांश कक्षा 1 व 2 - Hindi Grammar kkgoenka