क्रिया कक्षा 5 - Hindi Grammar kkgoenka

क्रिया







By Aashish Gupta Sir








                  कक्षा  5                

क्रिया की परिभाषा

जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चलता है उन्हें क्रिया कहते हैं।
जैसे
- दौड़ना, बैठना, चलना,पढ़ना आदि ।
क्रिया के दो प्रकार है -
1.  सकर्मक क्रिया
2.  अकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया

जिस क्रिया में कर्म का होना ज़रूरी होता है वह क्रिया सकर्मक क्रिया कहलाती है। इन क्रियाओं का असर कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है। सकर्मक अर्थात कर्म के साथ।

जैसे: टीना पानी पीती है।
इसमें पीती है (क्रिया) का फल कर्ता पर ना पड़के कर्म पानी पर पड़ रहा है। अतः यह सकर्मक क्रिया है।

रमेश फुटबॉल खेलता है।
मीना खाना पकाती है।
आतंकी गाडी चलाता है।
यहां खेलता है, पकाती है, चलाता है,  आदि क्रियाएं हैं जिनका असर क्रमशः कर्म अर्थात फुटबॉल, खाना, गाड़ी पर पढ़ रहा है अतः यह सभी क्रियाएं सकर्मक क्रिया है।



अकर्मक क्रिया

जिस क्रिया का फल कर्ता पर ही पड़ता है, वह क्रिया अकर्मक क्रिया कहलाती हैं। इस क्रिया में कर्म का अभाव होता है।

जैसे : राम पढ़ता है। 
इस वाक्य में पढने का फल राम पर ही पड़ रहा है। इसलिए पढ़ता है अकर्मक क्रिया है।

जिन क्रियाओं को कर्म की जरूरत नहीं पडती या जो क्रिया प्रश्न पूछने पर कोई उत्तर नहीं देती उन्हें अकर्मक क्रिया कहते हैं।

अकर्मक क्रिया के उदाहरण
राज दौड़ता है।
छिपकली रेंगती है।
पूनम हंसती है।

सकर्मक क्रिया तथा अकर्मक क्रिया की पहचान
सकर्मक क्रिया की पहचान कर्म से होती है जबकि अकर्मक क्रिया की पहचान क्या लगाकर प्रश्न करके होती हैं ।
सकर्मक क्रिया के साथ कर्म होता है जबकि अकर्मक क्रिया कर्म रहित होती है ।

क्रिया तथा धातु

जाना     जा  धातु
पढ़ना     पढ़  धातु
चलना    चल धातु
बोलना   बोल   धातु
आना     आ   धातु



प्रश्न (क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

प्रश्न 1.  क्रिया किसे कहते हैं ?

प्रश्न 2.  सकर्मक तथा अकर्मक क्रिया की पहचान कैसे होती है ?

प्रश्न 3.  सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया में अंतर बताइए ।

प्रश्न 4.  'दादा जी किताब पढ़ रहे हैं।' इस वाक्य में कर्म बताओ। इस समय आप कौन सी क्रिया कर रहे हैं। यह भी बताइए ।

प्रश्न (ख)  नीचे दिए गए वाक्यों में से क्रिया शब्द अलग करके उनके भेद लिखिए -
वाक्य            क्रिया शब्द              भेद


1.  रमन गेंद फेंक रहा है ।

2.  चिड़िया उड़ रही हैं ।

3.  लड़की हंसती है।

4.  अनुराग पतंग उड़ा रहा है ।

प्रश्न (ग) नीचे दी गई क्रियाओं का वाक्यों में प्रयोग कीजिए -      
1.  चलता

2.  लिखता

3.  आऊंगा

4.  पढ़ा

प्रश्न (घ) नीचे दी गई क्रियाओं की धातु लिखिए -
1.  जाना     

2.  चलना    

3.  पढ़ना     














महत्वपूर्ण लिंक












मुहावरे कक्षा 3   https://hindigrammarkkgoenka.blogspot.com/2021/06/Hindi-Grammar-kkgoenka_6.html







https://hindigrammarkkgoenka.blogspot.com/2021/05/Hindi-Grammar-kkgoenka.html

https://hindigrammarkkgoenka.blogspot.com/2021/05/hindi-grammar-kkgoenka_27.html

कहानियां एवं अपठित गद्यांश 

https://hindigrammarkkgoenka.blogspot.com/2021/05/hindi-grammar-kkgoenka.html












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विलोम शब्द कक्षा 1, 2 व 3 - Hindi Grammar kkgoenka

लिंग कक्षा 1, 2 व 3 - Hindi Grammar kkgoenka

कहानियां एवं अपठित गद्यांश कक्षा 1 व 2 - Hindi Grammar kkgoenka