विशेषण कक्षा 5 - Hindi Grammar kkgoenka

विशेषण के भेद







By Aashish Gupta Sir








                 कक्षा   5                
विशेषण
संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं । 
जैसे - सुंदर, काला, नीचा, सफेद, पतला आदि।

विशेषण के भेद

विशेषण के चार भेद हैं
1. गुणवाचक विशेषण
2. संख्यावाचक विशेषण
3. परिमाणवाचक विशेषण
4. सार्वनामिक  विशेषण 


गुणवाचक विशेषण
जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के गुण या दोष का बोध हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। ये विशेषण भाव, रंग, दशा, आकार, समय, स्थान, काल आदि से सम्बन्धित होते है। 
जैसे –    पुराना,  लम्बा,  अच्छा, बुरा, सफेद, काला, रोगी, पतला, चौड़ा, नया,  ऊँचा, मीठा, नीचा ।

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण

मेरे पास चमकीला कागज है ।
सीता के पास लाल पेन है।


संख्यावाचक विशेषण 
जिन विशेषण शब्दों द्वारा संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध हो ऐसे शब्द संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं । 
जैसेदो, चार, 8, कुछ, अनेक

संख्या वाचक विशेषण दो प्रकार के होते हैं 
1.   निश्चित संख्या वाचक 
2.   अनिश्चित संख्या वाचक

निश्चित परिमाणवाचक
जो शब्द संज्ञा और सर्वनाम की निश्चित संख्या बताएं, वह निश्चित संख्यावाचक कहलाते हैं ।
जैसे - दो मोर , 5 पुस्तकें 
यहां दो व 5 शब्द निश्चित संख्या को बता रहे हैं अतः ये निश्चित संख्या वाचक विशेषण है।

अनिश्चित संख्या वाचक विशेषण

जो विशेषण शब्द संज्ञा और सर्वनाम की निश्चित संख्या नहीं बताते हैं वह अनिश्चित संख्या वाचक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे - कई, हजारों, अनेक, बहुत सारे, बहुत ज्यादा, अनगिनत इत्यादि।
उसके पास कुछ कलमें है ।
यहां "कुछ" शब्द निश्चित संख्या की और इंगित नहीं करता है, इसलिए यह अनिश्चित संख्या वाचक विशेषण है।

निश्चित संख्यावाचक विशेषण तथा अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण में अंतर
निश्चित संख्यावाचक विशेषण शब्द निश्चित गिनने योग्य संख्या की ओर इंगित करते हैं जबकि अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्द की अनिश्चित संख्या की ओर निश्चित करते हैं।


परिमाणवाचक विशेषण

जिन  विशेषण शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा आदि का बोध हो, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।
जैसे -  एक तोला सोना,  दो किलो चीनी, चार लीटर तेल, थोड़े फल, एक लीटर दूध, थोड़ा आटा आदि।

परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद हैं
1. निश्चित परिमाणबोधक विशेषण 
2. अनिश्चित परिमाणबोधक विशेषण

निश्चित परिमाणबोधक विशेषण
वो विशेषण शब्द जो हमें किसी वस्तु की निश्चित मात्रा या परिमाण का बोध कराते हैं, वे निश्चित परिमाणबोधक विशेषण कहलाते हैं।

जैसे - एक बीघा ज़मीन, चार मीटर कपडा, दो  किलो चीनी, तीन लीटर पेट्रोल, सौ सेंटीमीटर, दो सेर गेहूँ, पाँच मीटर कपड़ा, एक लीटर दूध आदि।

अनिश्चित परिमाणबोधक विशेषण

वो विशेषण शब्द जो हमें किसी संज्ञा या सर्वनाम की अनिश्चित मात्रा या परिमाण का बोध कराते हैं, वे शब्द अनिश्चित परिमाणबोधक विशेषण कहलाते हैं। 
जैसे - थोडा काम, बहुत परिश्रम, कुछ फल, ज़रा सा रस, ढेर सारा आदि।

जैसा की उदाहरण में बहुत, थोड़ी, आदि शब्दों का प्रयोग किया गया है।
ये शब्द हमें सटीक मात्रा के बारे में नहीं बताते एवं ये हमें अनिश्चितता का बोध कराते हैं। अतः यह शब्द अनिश्चित परिमाणबोधक विशेषण के अंतर्गत आयेंगे।

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण तथा अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण में अंतर
 निश्चित परिमाणवाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित मात्रा की ओर इंगित करते हैं जबकि अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण शब्दों के द्वारा निश्चित मात्रा की ओर इंगित नहीं किया जाता है।

सार्वनामिक विशेषण

जो सर्वनाम शब्द संज्ञा से पहले आएं एवं विशेषण की तरह उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताएं, तो वे शब्द सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं। 
जैसे -
यह लड़का कक्षा में अव्वल आया। 
वह आदमी अच्छे से काम करना जानता है।
कौन है जो सबसे उत्तम है ?
इन उदाहरणों में यह, वह, कौन आदि शब्द संज्ञा शब्द से पहले लग रहे हैं एवं विशेषण की तरह उन संज्ञा शब्दों की विशेषता बता रहे हैं। अगर ये शब्द संज्ञा से पहले न लगते तो हमें पता नहीं चलता की किसके बारे में चर्चा हो रही है। अब इन शब्दों का इस्तेमाल हुआ है तो यह किसी विशेष व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत कर रहे है। 



प्रश्न (क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

प्रश्न 1.   विशेषण की परिभाषा उसके भेदों सहित लिखिए ।

प्रश्न 2.   निश्चित परिमाणवाचक और अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण का एक एक उदाहरण दो ।

प्रश्न 3.   निश्चित संख्यावाचक और अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण में अंतर स्पष्ट करो ।

प्रश्न 4.   गुणवाचक विशेषण बताने वाले कोई दो उदाहरण बताओ।

प्रश्न 5.   किन्हीं तीन विशेषण शब्दों का प्रयोग करके अपने स्कूल के बारे में बताओ ।

प्रश्न (ख) सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए -
    सुखी        वार्षिक       चमकीला  
 
1.   आज चांद बहुत ............ है ।
2.   हमारे विद्यालय में ......... उत्सव मनाया जाएगा ।
3.  इस गांव में सब ........... हैं ।

प्रश्न (ग)  निम्नलिखित के दो दो उदाहरण लिखिए -
1.   गुणवाचक विशेषण
2.   निश्चित संख्यावाचक विशेषण
3.   अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण 








महत्वपूर्ण लिंक













मुहावरे कक्षा 3   https://hindigrammarkkgoenka.blogspot.com/2021/06/Hindi-Grammar-kkgoenka_6.html







https://hindigrammarkkgoenka.blogspot.com/2021/05/Hindi-Grammar-kkgoenka.html

https://hindigrammarkkgoenka.blogspot.com/2021/05/hindi-grammar-kkgoenka_27.html

कहानियां एवं अपठित गद्यांश 

https://hindigrammarkkgoenka.blogspot.com/2021/05/hindi-grammar-kkgoenka.html




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विलोम शब्द कक्षा 1, 2 व 3 - Hindi Grammar kkgoenka

लिंग कक्षा 1, 2 व 3 - Hindi Grammar kkgoenka

कहानियां एवं अपठित गद्यांश कक्षा 1 व 2 - Hindi Grammar kkgoenka